शादी की योजना बनाना

फैसला करें कि आप अपनी शादी पर कितना खर्च करना चाहते हैं।

विवाह का औसत बजट कहाँ खर्च होता है?

निम्नलिखित सूची में इस बात के उदाहरण दिये गये हैं कि एक औसत शादी के बजट में क्या शामिल हो सकता है।

मुख्य खर्चे

 

  • विवाह-स्थल

 

 

  • खाना-पीना 

 

 

  • सगाई की अंगूठी 

 

 

  • हनीमून 

 

 

  • बैंड

 

 

  • फ़ोटोग्राफी 

 

 

  • विवाह की अंगूठियाँ 

 

 

  • वैडिंग प्लैनर 

 

 

  • रिहर्सल डिनर/भोजन  

 

 

  • वीडियोग्राफी

 

 

  • फूल सज्जा 

 

 

  • समारोहों के लिए भाड़े पर लिये जाने वाले सामान/फ़ोटोबूथ

 

 

  • ड्रेस 

 

 

  • प्रकाश-व्यवस्था और सजावटें 

 

अन्य खर्चे

 

  • डीजे

 

 

  • परिवहन 

 

 

  • शादी के लिए जोड़े के कपड़े

 

 

  • बालों और मेकअप का खर्च 

 

 

  • विवाह समारोह के लिए संगीतज्ञ  

 

 

  • निमंत्रण और बाकी की स्टेशनरी 

 

 

  • केक या मिष्ठान्न 

 

 

  • सौंदर्य और स्‍वास्‍थ्‍य  

 

 

  • वापसी तोहफे एवं उपहार  

 

 

  • दुल्हे के कपड़े 

 

 

  • गहने 

 

 

  • विवाह करवाने वाला अधिकारी 

 

 

अपने विवाह के लिए बजट निर्धारित करना

विवाह पर कितना खर्च करना है यह तय करना एक बहुत ही व्यक्तिगत निर्णय है। ऐसे कई सांस्कृतिक या धार्मिक पहलू हो सकते हैं जिन पर विचार किए जाने की आवश्यकता हो सकती है जो लागत को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार की अपेक्षाएँ या परांपराएँ भी आपके खर्च के निर्णयों को प्रभावित कर सकती हैं।

यह तय करने में सहायता के लिए कि आप अपने विवाह पर कितना खर्च कर सकते हैं या करना चाहते हैं, अपने दैनिक बजट और बचत लक्ष्यों का मूल्यांकन करने पर विचार करें। यह पता लगाना भी उपयोगी हो सकता है कि क्या आपके परिवार के लोग इस बजट में योगदान करने की योजना बना रहे हैं। हालाँकि अलग-अलग देशों में प्रथाएँ अलग-अलग होती हैं, जोड़े आम तौर पर अब पहले की तुलना में देर से शादी करते हैं और अपनी खुद की शादियों के लिए पूरा या उसके कुछ हिस्से का भुगतान तेज़ी से करते हैं।

संभव है कि आपके विवाह की शैली और आकार का फैसला आपके बजट के अनुसार होगा। एक छोटा कानूनी समारोह और उसके बाद एक छोटी सी पारिवारिक पार्टी कैसी रहेगी? यह बहुत कम पैसे में आसानी से की जा सकती है। एक बॉलरूम और 300 लोगों के लिए बैठकर खाने की व्यवस्था कैसी रहेगी? इसकी लागत बहुत अधिक होगी।

आगे सोच-विचार करें कि आप यह पैसा कहाँ से लाएँगे। बहुत से लोग अपनी बचत राशी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत से लोग अपनी पसंद की शादी के लिए ऋण भी लेते हैं। जबकि विवाह एक-बार होने वाला समारोह है, लेकिन अगर आप ऋण ले लेते हैं, तो यह आपके जारी बजट को प्रभावित करेगा।  

नीचे दिये गये Fidelity के खर्च और बचत नियम (50/10+/5) का इस्तेमाल करने पर विचार करें।    

 

50% ज़रूरी खर्चे 

 

Fidelity का बजट निर्धारण नियम सुझाव देता है कि आप ज़रूरी खर्चों पर अपने बजट के आधे से अधिक हिस्सा खर्च करने पर विचार न करें।

इसमें घर, भोजन, परिवहन, स्वास्थ्य की देखभाल, बच्चे की देखभाल, ऋण के भुगतान शामिल होते हैं।

कम से कम 10% रिटायरमेंट बचत 

 

इस प्रतिशत में आपके अपने योगदान, और आपके नियोक्ता द्वारा किए गए अंशदान दोनों शामिल हैं। 

5% अल्‍पावधि बचत  

 

इससे आपको आपात निधि संचित करने और अन्य अनियोजित खर्च कवर करने में मदद मिलती है.

 

हनीमून के लिए बजट

विवाह के मुकाबले हनीमून कम सांस्कृतिक दबाव के साथ आ सकते हैं। इसका मतलब है कि इसके लिए आपके पास ज़्यादा आजादी होगी कि आप कब और क्या करना चाहते हैं। अपने हनीमून के लिए जल्दी बचत करना शुरू करना अच्छा हो सकता है। अगर आप उसी समय के दौरान विवाह के लिए भी बचत कर रहे हैं, तो आप हनीमून के लिए बाद में जाने का फैसला कर सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि आप अपनी मनचाही यात्रा के लिए बचत करने में सक्षम हैं।

अपनी यात्राओं के लिए नकदी में भुगतान करना अच्छा हो सकता है ताकि आपको बाद में ऋण चुकाने की फिक्र न करनी पड़े। लेकिन अगर आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड माइल्स या प्वाइंट्स हैं तो वे आपकी यात्रा के लिए भुगतान करने में सहायता कर सकते हैं।

आपको सगाई और विवाह की अंगूठियों पर कितना खर्च करना चाहिए?

अंगूठियों के बारे में लोगों के नजरिये, समय और संस्कृतियों के अनुसार बदले हैं—खास तौर पर सगाई की अंगूठी। जहाँ पर ये विवाह का एक हिस्सा होती हैं, जोड़ों के पास गहनों पर पैसा खर्च करने से पहले इसे रोकने के नैतिक या वित्तीय कारण मौजूद हो सकते हैं। अब जबकि औरतें वित्तीय तौर पर आजाद होने के नये स्तरों पर पहुँच रही हैं, किसी मर्द द्वारा किसी औरत को सगाई की अंगूठी भेंट करने की रस्म कुछ लोगों को पुरानी लग सकती है। आज जोड़े अपनी पसंदों के बारे में बात कर सकते हैं और पुरानी प्रथाओं को पीछे छोड़ सकते हैं।

परंपरा से जुड़े रहने में बेशक कोई बुराई नहीं है, हालांकि यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आप इसके बारे में एकमत हैं और आप जिस संस्कृति में रहते हैं उसका सम्मान करते हैं। आपको अपनी सगाई की अंगूठी या शादी के बैंड पर कितना खर्च करना चाहिए, इसके बारे में कोई नियम नहीं है। लेकिन यह तय करना समझदारी की बात हो सकती है कि आप अपनी संपूर्ण वित्तीय स्थिति, अपनी सुरुचि और अपने साथी की पसंद के आधार पर कितना खर्च कर सकते हैं। 

 

आप शायद इन्हें भी देखना चाहेंगे:

बजट बनाएँ 

किसी विशेष चीज़ के लिए बचत करें

 

1130801.1.0